Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 अगस्त। कोतवाली सदर क्षेत्र में बीएससी द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने दो साल से छेड़खानी और पीछा किए जाने से परेशान होकर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी आए दिन उस पर फब्तियां कसता, रास्ता रोकता और उसका पीछा करता था। लगातार परेशान किए जाने और धमकियों के चलते उसने कॉलेज और कोचिंग जाना तक छोड़ दिया। छात्रा के अनुसार वह पिछले दो वर्षों से मानसिक तनाव में है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अनू गुप्ता उर्फ अनु कालिया करीब 35 वर्ष का है और पिछले दो साल से उसे परेशान कर रहा है। आरोप है कि आरोपी की हरकतों से परेशान होकर उसने अपनी पढ़ाई प्रभावित होने के बावजूद कॉलेज जाना बंद कर दिया। छात्रा के पिता ने जब आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो मामला पुलिस तक भी पहुंचा। पीड़िता के अनुसार कोतवाली में शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। आरोप है कि शनिवार को आरोपी अनू गुप्ता, उसके भाई रिंकू गुप्ता और उनके जीजा ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि अनू ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनू गुप्ता, उसके भाई रिंकू गुप्ता और उनके जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page