Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 अगस्त। आज शाम कस्बे के निकट स्थित गांव कुंजलपुर में बिजली ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद तार टूट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार रात करीब 7:45 बजे हुई, जब ग्रामीण ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। अचानक ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ और बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। तार की चपेट में आने से सुभाष, उनकी 60 वर्षीय भाभी सरोज देवी और 22 वर्षीय भतीजी प्रीति झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई।परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी प्रीति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि सरोज देवी का उपचार सीएचसी में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि यदि ट्रांसफार्मर में आंतरिक फाल्ट होता, तो आसपास के घरों में भी करंट फैलने की संभावना रहती। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि सर्विस केबल से छेड़छाड़ के कारण फाल्ट हुआ और उसी दौरान तार टूटकर नीचे गिरा। विभाग इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page