Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 सितम्बर। एनीमिया से पीड़ित एक बच्चे की जान बचाने के लिए हाथरस पुलिस के दो पुलिसकर्मी रक्तदाता बनकर आगे आए। बच्चे को तत्काल बी पॉजिटिव (B+) रक्त की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए मदद के लिए कदम बढ़ाया और दोनों पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल बागला पहुंचकर रक्तदान किया। समय पर रक्त मिलने से बच्चे के उपचार में मदद मिल सकी। बताया गया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान यह पीड़ित बच्चा उनके संज्ञान में आया था। बच्चे को तत्काल बी पॉजिटिव रक्त की जरूरत थी। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर आरक्षी भीषम सिंह और आरक्षी यशोवर्धन रक्तदान के लिए आगे आए। दोनों ने जिला अस्पताल बागला पहुंचकर अपना रक्तदान किया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने दोनों पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों की हरसंभव मदद करना भी है। उन्होंने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों का यह मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। जिलाधिकारी हाथरस ने भी पुलिसकर्मियों की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध होने से बच्चे के इलाज में काफी मदद मिली। अस्पताल प्रशासन की ओर से भी दोनों रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। पुलिसकर्मियों के इस प्रयास की लोगों ने भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page