Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 सितम्बर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी में विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित प्रतियोगिता 2026-27 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में ब्रज प्रांत के 12 जिलों से 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने गणित प्रश्नमंच, गणित प्रदर्श, पत्र वाचन एवं गणित प्रयोग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने राधा-कृष्ण नृत्य तथा ‘योद्धा बन गई मैं’ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में विद्या मंदिर के अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी पुरुषोत्तम राठी, क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा संयोजक पश्चिम उत्तर प्रदेश होडिल सिंह, मुख्य वक्ता एवं विद्या मंदिर ब्रज प्रदेश प्रकाशन प्रमुख अशोक शर्मा, प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश यशवीर सिंह, कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री, प्रांतीय वैदिक गणित प्रमुख एवं प्रधानाचार्य गंजडुंडवारा मनोज कुमार पांडे, प्रधानाचार्य शांति देवी कल्याण दास सरस्वती विद्या मंदिर छर्रा बालकिशन अग्रवाल तथा व्यवस्था प्रमुख एवं प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी लोकेंद्र नाथ शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। संचालन राजेश कुमार शर्मा ने किया।

मुख्य वक्ता अशोक शर्मा ने वैदिक गणित की उपयोगिता, सरलता और भारतीय गणितीय परंपरा की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वैदिक गणित विद्यार्थियों में गणना की गति बढ़ाने के साथ-साथ तार्किक चिंतन, एकाग्रता और समस्या समाधान की क्षमता का भी विकास करता है। बाल वर्ग प्रश्नमंच में गंजडुंडवारा एटा ने प्रथम, बीसलपुर पीलीभीत ने द्वितीय तथा केशव नगर खैर रोड अलीगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित प्रदर्श के समबहुभुजों के गुणधर्म विषय में जीटी रोड एटा प्रथम, स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर फिरोजाबाद द्वितीय तथा श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा तृतीय रहा। सर्वसमिका आधारित प्रदर्श में बदायूं प्रथम, कमला नगर आगरा द्वितीय तथा आगरा मार्ग अलीगढ़ तृतीय रहा। नवाचारित प्रदर्श में बीसलपुर पीलीभीत प्रथम, जीटी रोड एटा द्वितीय तथा फिरोजाबाद तृतीय स्थान पर रहा। बाल वर्ग पत्र वाचन में बीसलपुर पीलीभीत प्रथम, श्याम सुंदर धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन द्वितीय तथा लेबर कॉलोनी हाथरस तृतीय रहा। गणित प्रयोग में कमला नगर आगरा प्रथम, परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन द्वितीय तथा भुर्जी टोला आंवला एवं गंजडुंडवारा एटा संयुक्त रूप से तृतीय रहे।

किशोर वर्ग प्रश्नमंच में बिसौली प्रथम, कासगंज द्वितीय तथा परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन तृतीय रहा। प्रदर्श द्वारा प्रमेयों को सिद्ध करने में कमला नगर आगरा प्रथम, पूरनपुर पीलीभीत द्वितीय तथा वृंदावन तृतीय रहा। नवाचारित प्रदर्श में पूरनपुर पीलीभीत प्रथम, कमला नगर आगरा द्वितीय तथा वृंदावन तृतीय रहा। पत्र वाचन में पूरनपुर पीलीभीत प्रथम, स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर फिरोजाबाद द्वितीय तथा खैर रोड अलीगढ़ तृतीय रहा। गणित प्रयोग में कमला नगर आगरा प्रथम, जलालाबाद द्वितीय तथा लेबर कॉलोनी हाथरस तृतीय रहा। आचार्य पत्र वाचन में कमला नगर आगरा प्रथम, खैर रोड अलीगढ़ द्वितीय तथा परमेश्वरी देवी धानुका एवं आंवला संयुक्त रूप से तृतीय रहे। तरुण वर्ग प्रश्नमंच में जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम, स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर फिरोजाबाद द्वितीय तथा छर्रा अलीगढ़ तृतीय रहा। नवाचारित गणित प्रदर्श में जीटी रोड एटा प्रथम, बलदेव मथुरा द्वितीय तथा खैर रोड अलीगढ़ तृतीय रहा। त्रिकोणमिति आधारित प्रदर्श में कमला नगर आगरा प्रथम, पूरनपुर पीलीभीत द्वितीय तथा बिसौली तृतीय रहा। त्रिविमीय एवं शंकु परिच्छेद आधारित प्रदर्श में फिरोजाबाद प्रथम, शाहजहांपुर द्वितीय तथा बिसौली तृतीय रहा। तरुण वर्ग के नवाचारित पत्र वाचन में जीटी रोड एटा प्रथम, बिसौली बदायूं द्वितीय तथा अतरौली अलीगढ़ तृतीय रहा। गणित प्रयोग में गंजडुंडवारा प्रथम, सिरसागंज द्वितीय तथा परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर तृतीय स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में विभिन्न कार्यकर्ताओं और आचार्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वैदिक गणित प्रदर्श, प्रश्नमंच, पत्र वाचन एवं गणित प्रयोग के लिए क्रमशः केशव सिंह, राजेशकांत, सुरेंद्र सिंह एवं संजीव सिंह ने विषय प्रभारी के रूप में दायित्व निभाया। न्याय समिति में विजय प्रकाश, बालकृष्ण अग्रवाल एवं प्रमोद कुमार पांडे ने जिम्मेदारी संभाली। विभिन्न प्रतियोगिताओं के संचालन में हरेंद्र, सुभाष, मनोज कौशिक, अशोक, लालू प्रसाद एवं अंकित का सहयोग रहा। विद्यालय में गणित कार्यालय, सजावट, रंगोली, चिकित्सा, फोटोग्राफी, प्रातःकालीन स्मरण एवं वंदना सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी से संभाला। भोजन व्यवस्था का दायित्व बृजेश कुमार यादव ने निभाया, जबकि भोजन वितरण एवं आपूर्ति में भैया लखन और भैया नैवेद्य का सहयोग रहा। विद्यालय की प्रबंध समिति, समस्त आचार्य बंधुओं, आचार्या बहनों एवं कर्मचारी बंधुओं के सामूहिक सहयोग, अनुशासन और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page