Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जून । विद्युत विभाग द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वाटर वर्क्स पर निरीक्षण एवं लाइन मरम्मत कार्य कराए जाने के कारण कल शनिवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता द्वारा हमारा हाथरस को दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला न्यायालय, पुलिस लाइन, बेलनशाह, किला गेट, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेशगंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर, नगला चौबे, गौशाला रोड, चावड़ गेट, जलेसर रोड, शिव कॉलोनी, नगला अलगर्जी सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें तथा सहयोग प्रदान करें। विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page