
हाथरस 12 जून। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा बागला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में 40 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम परिषद के सेवा कार्यों के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर कमलेश जैन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम तीन बार रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि रक्त की एक यूनिट तीन लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकती है, इसलिए सभी को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। शिविर का उद्घाटन राजकुमार अग्रवाल, कपिल अग्रवाल (चूना वाले) एवं भगवत प्रसाद गर्ग ने संयुक्त रूप से प्रांतीय मार्गदर्शक देवेंद्र मोहता एवं विजय कृष्ण गर्ग के सानिध्य तथा जिला संयोजक अनिल वार्ष्णेय की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष उमाशंकर जैन, प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज कुमार रायावाले तथा समाजसेवी आनंद गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर के संयोजक डॉ. संजीव अग्रवाल, विवेक वार्ष्णेय एवं प्रवीण वर्मा ने रक्तदाताओं के लिए मौसमी जूस की व्यवस्था की। वहीं अंकुल जैन एवं कोषाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय ने सभी रक्तदाताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सेवा प्रमुख संयोजक मनोज अग्रवाल (जीएसटी वाले) ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। शिविर में अध्यक्ष कमलेश जैन, अंकुल जैन, अंकित वार्ष्णेय, आनंद गोयल, मेघा राठी, गोपाल राठी, विवेक वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, हरीश वार्ष्णेय, देवेन्द्र वार्ष्णेय सुधीर अग्रवाल, विशाल वार्ष्णेय, मदन मोहन प्रेस वाले, ऋषि बंसल जी, विकास रत्न सतीश चंद गोयल, जस मित्तल, पर्यावरण प्रमुख कृष्ण कुमार अग्रवाल, महिला सहभागिता प्रमुख सीमा वार्ष्णेय, उषा जैन, रुचि माहेश्वरी, सोनम वार्ष्णेय, दीपिका जैन, किशन दास अग्रवाल, मोहित मित्तल,संजय वाष्णैय, आकाश अरौरा, विकास अग्रवाल, संजय महेश्वरी, अक्षत जैन सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बागला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रमुख अरुण कुमार एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।



























