Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 जून। लहरा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत बुधवार को लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के चलते क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशाषी अभियंता ने ‘हमारा हाथरस’ को जानकारी देते हुए बताया कि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र ओढ़पुरा से निर्गत 33 केवी लहरा फीडर पर बुधवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।बिजली विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि संभावित असुविधा को देखते हुए पानी भरने सहित अन्य आवश्यक कार्य समय से पहले ही पूरा कर लें। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की भी अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page