Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 जून । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए छह पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह, अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त होने वालों में निरीक्षक नागरिक पुलिस भोलू सिंह, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार और लोकेन्द्र सिंह, लीडिंग फायरमैन प्रदीप कुमार शर्मा तथा फायर सर्विस चालक चन्द्रपाल सिंह शामिल रहे। सभी ने पुलिस विभाग में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के बाद सेवा से विदाई ली।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने विभाग में बिताए अपने अनुभव साझा किए। पुलिस अधीक्षक ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का बहुमूल्य समय पुलिस विभाग और समाज की सेवा में समर्पित किया है। उन्होंने सभी के सुखद, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो वे बिना संकोच उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी से स्वयं को स्वस्थ, सक्रिय और प्रसन्न रखने तथा पुलिस परिवार से जुड़े रहने का आग्रह किया। समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा रामायण और द्भगवद्गीता भेंट स्वरूप प्रदान की। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page