सादाबाद (सहपऊ) 08 अगस्त। थाना परिसर में आज आयोजित थाना दिवस में उपजिलाधिकारी सादाबाद ऋतु सिरोही और तहसीलदार वैष्णवी शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित कुल आठ शिकायतें अधिकारियों के समक्ष पहुंचीं। उपजिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं नगला कली से आई एक शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस टीम को मौके पर भेजकर उसका निस्तारण करा दिया। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। तहसीलदार वैष्णवी शर्मा ने भी शिकायतों की जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए, ताकि फरियादियों को समय से राहत मिल सके। थाना दिवस के दौरान कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी सहित लेखपाल रत्नेश कुमार, मुकेश गौतम, डालचंद्र एवं मोहिसन खान आदि मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
पुरानी कहासुनी के बाद युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर घायल
September 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में
September 25, 2026
अनंत चतुर्दशी पर जैन मंदिरों में चढ़ाया
September 25, 2026
पुरानी कहासुनी के बाद युवक पर लाठी-डंडों
September 25, 2026
घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला,
September 25, 2026
डेयरी पर दूध देने गए युवक पर
September 25, 2026
ऑपरेशन क्लीन के तहत 11 वाहनों की
September 25, 2026
हाथरस जंक्शन पुलिस ने गांजा के साथ
September 25, 2026
Weather
Hathras
12:22 am,
Sep 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









