Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 जुलाई। नगर पंचायत के कस्बा के मोहल्ला किशन अहीरान में पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पाइपलाइन आए दिन कहीं न कहीं से ध्वस्त हो जाती है।नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति वाली जर्जर हो चुकी पाइपलाइन नगर पंचायत के अलावा नगर के वाशिंदो के लिए लिए भी परेशानी के साथ मुसीबत साबित होती जा रही है।नगर पंचायत के द्वारा कई वर्ष पहले नगर के मुख्य बाजार व गली मुहल्लो में पेयजल आपूर्ति कराए जाने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी।पेयजल पाइपलाइन के जर्जर व क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पाइपलाइन से नगर की पेयजल टंकी से आपूर्ति होने वाला पेयजल पानी या तो सड़क पर बहते हुए दिखाई देता है या फिर किसी के घर मकान दुकान के लिए मुसीबत बन जाता है।नगर पंचायत की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से मोहल्ला अहीरान किशन के रहने वाले रामेश्वर सिंह के मकान दुकान में पेयजल आपूर्ति का पानी जमीन के रास्ते नींव में चले जाने से मकान दुकान में दरार पडने की वजह से दीवार चटककर गिरासू हालत में पहुंच गई।नगर पंचायत की जर्जर पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन से निकलने वाले पानी से नुकसान होने पर नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर शिकायत की।पेयजल आपूर्ति की जर्जर पाइपलाइन के हिस्से को सही कराए जाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय से एक सफाई कर्मचारी को भेजकर गड्डा खुदाई कराए जाने के लिए ड्रिल मशीन से कार्य कराया जा रहा है।मगर छह दिन के बाद भी आज तक कोई कार्य नही हो पाया है।इधर नगर की पेयजल आपूर्ति भी ठप्प पडी हुई है।मोहल्ला किशन अहीरान के रहने वाले हरिकेश यादव ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से लीकेज होने से दुकान में दरार आ जाने से काफी परेशानी हो रही है।इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत ने बताया कि डीप  लीकेज हो गई है,उसे जल्द ही ठीक कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।जल्द ही डीप लीकेज पेयजल पाइपलाइन को सही कराकर आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page