
हाथरस 12 जुलाई। वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत रविवार को पुलिस लाइन परिसर स्थित शताक्षी माता मंदिर प्रांगण में जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हरीतिमा (बरगद, पीपल एवं पाकड़) के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि बरगद, पीपल और पाकड़ जैसे दीर्घायु एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत उपयोगी वृक्ष प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इन वृक्षों का संरक्षण जैव विविधता को बढ़ावा देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने में भी सहायक है। जिलाधिकारी ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने सभी नागरिकों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
Next News :-पुलिस के नाम पर महिला से 75 हजार रुपये की अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101













