Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अगस्त। हाथरस लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों एवं वादकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने गाड़ी संख्या 22435/22436 वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार बंसल एडवोकेट एवं महासचिव विनोद कुमार शर्मा ‘बंटी’ एडवोकेट ने सांसद जनसंवाद कार्यालय पहुंचकर सांसद अनूप प्रधान को पत्र सौंपा और आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। एसोसिएशन की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि हाथरस संसदीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन कानपुर, प्रयागराज एवं बनारस की ओर होता है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे यात्री भी हैं, जो इलाहाबाद हाईकोर्ट, प्रयागराज में अपने मुकदमों एवं अन्य कानूनी कार्यों के सिलसिले में आते-जाते हैं।

एसोसिएशन ने कहा कि हाथरस क्षेत्र के यात्रियों एवं वादकारियों की सुविधा को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव अत्यंत आवश्यक है। इससे यात्रियों को प्रयागराज, कानपुर एवं बनारस की ओर आवागमन में बेहतर एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने सांसद अनूप प्रधान से रेल मंत्री से वार्ता कर वंदे भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव सुनिश्चित कराने की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया है। एसोसिएशन का कहना है कि इस ठहराव से हाथरस संसदीय क्षेत्र के यात्रियों और वादकारियों को बेहतर रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव नवदीप पाठक एडवोकेट, राम सिंह एडवोकेट, मनमोहन शर्मा उर्फ बंटू एडवोकेट, राहुल पाठक एडवोकेट, सत्यप्रकाश एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page