Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 सितम्बर। शहर के नयागंज स्थित बिछुआ गली में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दिनदहाड़े स्कूटी चोरी की वारदात सामने आई है। वारदात गामा मेडिकोज के बाहर हुई, जहां खड़ी स्कूटी को एक चोर बड़ी ही शातिराना तरीके से चोरी कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर कन्हैया वार्ष्णेय का है। शुक्रवार दोपहर स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक चोर मौके पर पहुंचा और आसपास लोगों की मौजूदगी के बावजूद बेहद चालाकी से स्कूटी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोर स्कूटी को चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में भी चर्चा का माहौल है। स्कूटी चोरी की शिकायत चावड़ गेट पुलिस चौकी में दर्ज करा दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े इस तरह वाहन चोरी की घटना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page