Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 सितम्बर। जेटीआरआई लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश हाथरस विनय कुमार के आदेश एवं अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी प्रशान्त कुमार के निर्देशन में जनपद न्यायालय, हाथरस के कर्मचारियों के सतत सीखने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में सिस्टम ऑफिसर प्रमोद तिवारी एवं पूनम शर्मा द्वारा समस्त तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी), इलेक्ट्रॉनिक समनिंग एवं पेमेंट सेतु के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को पेमेंट सेतु के माध्यम से ऑनलाइन वादों में जुर्माने के भुगतान, संबंधित पोर्टल पर डाटा सिंक करने, ई-समनिंग सहित विभिन्न डिजिटल प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को डिजिटल माध्यमों के सही एवं प्रभावी उपयोग की प्रक्रिया समझाते हुए आवश्यक तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायालयीन कार्यप्रणाली में डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग के साथ कर्मचारियों को नई व्यवस्थाओं के प्रति दक्ष बनाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page