Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 जुलाई। कस्बा व देहात क्षेत्र में आज उन्तीस जुलाई को वैदिक सनातन धर्म के अनुयाईयो के द्वारा गुरू पूर्णिमा का पर्व वैदिक परंपरा की रीति रिवाज के अनुसार श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।गुरू पूर्णिमा के पर्व पर कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का वातावरण दिखाई दिया।गुरू पूर्णिमा पर कस्बा के प्राचीन मंदिरों पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर आरती उतारी।गुरू पूर्णिमा के अवसर पर हिन्दु अनुयाई गंगा स्नान करने के लिए विभिन्न गंगाघाट कछला,सोरो लहरा,कादरगंज,सांकरा,रामघाट,हरिद्वार के लिए रवाना हुए।गुरू पूर्णिमा पर तमाम श्रद्धालु बृज क्षेत्र में विभिन्न आश्रमों में गुरू पूजा करने के लिए रवाना हुए।गुरू पूर्णिमा पर श्रद्धालु व भक्तों ने बृज क्षेत्र मथुरा,वृंदावन,गोवर्धन के मंदिरों में दर्शन कर परिक्रमा देने के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page