Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जुलाई। प्रदेश स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के चयन हेतु जिला एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथियों एवं समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए 1 से 8 अगस्त तक मऊ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 21 जुलाई को अपराह्न 2 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित होगा। मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 22 जुलाई को अपराह्न 2 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच होना अनिवार्य है।जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 1 से 4 अगस्त तक वाराणसी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 21 जुलाई को प्रातः 10 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मंडल स्तरीय चयन 23 जुलाई को प्रातः 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होगा। प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता, जो 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में आयोजित होगी, उसके लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 24 जुलाई को स्पोर्ट्स स्टेडियम में तथा मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 25 जुलाई को प्रातः 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार प्रदेश स्तरीय जिम्नास्टिक एवं कबड्डी प्रतियोगिता, जो 4 एवं 5 अगस्त को आगरा में आयोजित होगी, उसके लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 28 जुलाई को प्रातः 10 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में तथा मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 29 जुलाई को प्रातः 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होगा। खेल विभाग ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे चयन/ट्रायल में भाग लेने के लिए अपने साथ सभी मूल प्रमाण-पत्र, आयु संबंधी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर आएं। निर्धारित दस्तावेजों के अभाव में चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page