Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जुलाई। एसआरबी पब्लिक स्कूल द्वारा कल 19 जुलाई (रविवार) को विद्यालय परिसर में ‘फेलिसिटेशन सेरेमनी-2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मान समारोह प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में NEET-2026 तथा JEE (Main एवं Advanced)-2026 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की जाएगी तथा उन्हें प्रशस्ति चिन्ह एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी। कार्यक्रम की विशेषता यह होगी कि सम्मानित विद्यार्थी अपनी सफलता के अनुभव, अध्ययन की रणनीति एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे। इससे विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने, कड़ी मेहनत करने तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने तथा सम्मानित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page