Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 सितम्बर। सदर कोतवाली के सामने तालाब ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक से कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वर्दी पहने एक होमगार्ड युवक के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि जाम के दौरान होमगार्ड और युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद मामला कथित रूप से मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे तथ्यों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page