अलीगढ़ रोड पर रातभर गूंजती रहीं चीखें, रात में मकान से रोने-चीखने की आवाजों से फैली दहशत, मकान से आ रही आवाजों को लेकर इलाके में चर्चा, पुलिस जुटी सच्चाई जानने में
हाथरस 28 जुलाई। शहर के हाथरस गेट थाना क्षेत्र स्थित अलीगढ़ रोड के एक मोहल्ले में सोमवार देर रात एक मकान से महिलाओं के रोने और चीखने जैसी आवाजें सुनाई देने की सूचना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में
दवा कारोबारियों पर प्रशासन की पैनी नजर, गोदामों और मेडिकल स्टोरों की होगी जांच, आगरा खुलासे के बाद हाथरस में नकली दवाओं पर सख्ती, थोक और रिटेल मेडिकल स्टोर होंगे चेक
हाथरस 28 जुलाई। आगरा में बंद फर्मों, निरस्त लाइसेंस और फर्जी बिलिंग के जरिए नकली, एक्सपायरी एवं सरकारी सैंपल की दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा होने के बाद हाथरस में भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सतर्क हो गया है। विभाग ने जिले के थोक दवा विक्रेताओं, गोदामों
हाथरस जंक्शन स्टेशन का होगा कायाकल्प, नई प्रशासनिक इमारत और ट्रैक विस्तार की तैयारी
हाथरस 28 जुलाई । हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का स्वरूप जल्द बदलने जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे ने स्टेशन के पुनर्विकास की दिशा में कवायद तेज कर दी है। इसके तहत स्टेशन परिसर का विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर स्टेशन की मुख्य प्रशासनिक
हाथरस से पीलीभीत और ललितपुर के लिए सीधी ट्रेन की उठी मांग, एशबाग एक्सप्रेस को मथुरा तक बढ़ाने की मांग, हाथरस के यात्रियों को मिलेगी राहत
हाथरस 28 जुलाई। कासगंज से पीलीभीत, मैलानी, ललितपुर होते हुए एशबाग तक संचालित नई एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार यदि मथुरा तक कर दिया जाता है तो हाथरस सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है। इस मांग को लेकर रेलवे परामर्शदात्री समिति के पूर्व
यूपी बोर्ड 2027 की व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, देर करने पर नहीं मिलेगा मौका, हाथरस में पांच केंद्रों पर होंगे आवेदन सत्यापित
हाथरस 28 जुलाई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को 5 अगस्त 2026 तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों
2400 लीटर केरोसिन बरामदगी मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 2018 के चर्चित केरोसिन प्रकरण में आरोपी को झटका, एडीजे कोर्ट ने याचिका की खारिज
हाथरस 28 जुलाई। राशन कार्ड धारकों के लिए आवंटित केरोसिन (मिट्टी का तेल) की कथित कालाबाजारी से जुड़े बहुचर्चित मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कोर्ट संख्या-5) की अदालत ने आरोपी तरुण पोद्दार को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने आरोपी की ओर से दायर दांडिक
पुलिस पेंशनर्स को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय, ‘सेवानिवृत्त हुए हैं, पुलिस परिवार से नहीं’—पेंशनर्स से बोले एसपी
हाथरस 28 जुलाई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान में 30 जुलाई तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर
हाथरस 28 जुलाई। मेरा युवा भारत केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) हाथरस द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत जनपद के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार
हाथरस जंक्शन ओवरब्रिज पर टाटा मैक्स ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति पुल से नीचे गिरे
हाथरस 28 जुलाई। हाथरस जंक्शन क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर आज तेज रफ्तार टाटा मैक्स वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दंपति पुल की पटरी से नीचे जा गिरे। हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिला को भी
प्रदेश स्तरीय महिला जिम्नास्टिक व कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल संपन्न
हाथरस 28 जुलाई। आगामी 4 एवं 5 अगस्त 2026 को आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला जिम्नास्टिक एवं कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को जिला खेल कार्यालय, हाथरस में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल का आयोजन उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में













