दाऊजी मेले की विरासत को सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाएगा प्रशासन, डीएम अतुल वत्स ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ की बैठक, ऐतिहासिक धरोहर और 115वें लक्खी मेले पर कंटेंट प्रतियोगिता का ऐलान
हाथरस 08 सितम्बर। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक कर जनपद हाथरस के इतिहास, पौराणिक विरासत, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों तथा आगामी 115वें राजकीय श्री दाऊजी महाराज लक्खी मेले की विशेषताओं को व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया। जिलाधिकारी
प्राकृतिक खेती से मिट्टी, जल और पर्यावरण संरक्षण पर जोर, किसानों को किया जागरूक, नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत सिकंदराऊ में कार्यशाला एवं प्रशिक्षण, रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करने की दी सलाह
हाथरस 08 सितम्बर। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति द्वारा आज को कृषि विज्ञान केंद्र, सिकंदराऊ में किसानों के लिए प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती
रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को नई शिक्षा नीति और साक्षरता का पाठ, ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्राओं को एनईपी के बदलावों की दी जानकारी, अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर 25 छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें वितरित
हाथरस 08 सितम्बर। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजू वर्मा के निर्देशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति समिति के तत्वावधान में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालय में वर्तमान में संचालित पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के
जिला महिला अस्पताल में सीजेरियन सेवाओं के विस्तार पर जोर, CMO ने दिए सख्त निर्देश, अस्पताल में हर माह न्यूनतम 100 सीजेरियन कराने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश, सफाई व्यवस्था में मिली खामियों पर जताई नाराजगी
हाथरस 08 सितम्बर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. वेद प्रकाश ने जिला महिला चिकित्सालय, हाथरस का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों की ड्यूटी व्यवस्था, स्वच्छता तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीजेरियन सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया
भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, दाऊजी मेले के व्यापारी सम्मेलन की भी सौंपी जिम्मेदारी, राजेश सिंह गुड्डू को जिला महामंत्री और संध्या आर्या को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ सम्मान समारोह, व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं
हाथरस 08 सितम्बर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राजेश सिंह गुड्डू को जिला महामंत्री एवं संध्या आर्या को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया
स्वर्गीय कुलफ सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर कल होगा शांति हवन, छात्र दिखाएंगे खेल प्रतिभा, श्री बजरंग इंटर कॉलेज नगला सलेम में आयोजित होगी खेलकूद प्रतियोगिता, दौड़ से लेकर कबड्डी और खो-खो में प्रतिभाग करेंगे विद्यार्थी
हाथरस 08 सितम्बर। स्वर्गीय कुलफ सिंह यादव जी की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 9 सितंबर 2026 को श्री बजरंग इंटर कॉलेज, नगला सलेम, जलेसर रोड (हाथरस) में शांति हवन एवं छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त अध्यापक उपस्थित रहेंगे। पुण्यतिथि के अवसर
युवा उद्यमी देश की आर्थिक मजबूती के आधार : योगेश आर्य, युवा शक्ति को उद्यमिता, स्वावलंबन और नवाचार के जरिए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान
हाथरस 08 सितम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बीएलएस स्कूल में ‘युवा उद्यमी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवा उद्यमियों को देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर
रबी सीजन 2026-27 के लिए बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ई-लॉटरी से होगा किसानों का चयन
हाथरस 08 सितम्बर। जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने बताया कि रबी 2026-27 सीजन के लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत गेहूं, सरसों, तोरिया, चना, मटर और मसूर के सामान्य बीज एवं मिनीकिट बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन
हाथरस में 10 से 25 सितंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को 54 रुपये में 3 किलो चीनी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सितंबर माह का खाद्यान्न वितरण शुरू, आधार प्रमाणीकरण न होने पर 25 सितंबर को मोबाइल ओटीपी से मिलेगा राशन
हाथरस 08 सितम्बर। आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, जवाहर भवन लखनऊ के 7 सितंबर के निर्देशों के क्रम में जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत माह सितंबर 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण 10 सितंबर से 25 सितंबर तक कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अभियुक्त पुष्पेन्द्र को सजा, 2500 रुपये का अर्थदंड, हाथरस जंक्शन थाने में दर्ज वर्ष 2022 के मामले में प्रभावी पैरवी का परिणाम, न्यायालय ने सुनाया फैसला
हाथरस 08 सितम्बर। अपराधियों को अधिकाधिक सजा दिलाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत हाथरस पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप वर्ष 2022 के एक मामले में अभियुक्त पुष्पेन्द्र को न्यायालय द्वारा दंडित किया गया है। थाना हाथरस जंक्शन पर







