Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 20 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी अंतर्गत सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर स्थित एक कृषि सेवा केंद्र को रविवार रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान की छत से अंदर घुसे और गौसेवा के लिए रखी दान पेटिका तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, भैकुरी अड्डा चौराहे से बरसौली मार्ग पर स्थित ओम साईराम प्रधानमंत्री किसान समृद्धि कृषि सेवा केंद्र के संचालक मोहित कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह, निवासी बरसौली, सोमवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर छत पर लगे झीने के पत्थर (पटिया) को हटाकर दुकान में दाखिल हुए और गौसेवा के लिए रखी दान पेटिका को तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ले गए। दुकानदार ने घटना की सूचना तत्काल जरैरा पुलिस चौकी को दी और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इसी मार्ग पर कई दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बावजूद अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं हो सका है, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। इस संबंध में जरैरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की प्रारंभिक जानकारी मिली है। उनके अनुसार, चोर दुकान की छत की पटिया हटाकर अंदर घुसे और गौदान पेटिका को अपने साथ ले गए हैं। मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page