सादाबाद 30 जुलाई। थाना क्षेत्र में बुधवार को आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-509 पर संरक्षित वन भूमि से छह हरे पेड़ काटने और जमीन समतल करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वन विभाग की शिकायत पर सादाबाद कोतवाली में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वन दरोगा और जारऊ सेक्शन प्रभारी अंकिता तिवारी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 19 जून 2024 की सुबह लगभग 8 बजे वह बीट प्रभारी गंभीर सिंह के साथ एनएच-509 पर गश्त कर रही थीं। गश्त के दौरान, सिंघल कोल्ड स्टोर, गीगला के पास स्थित संरक्षित वन भूमि का निरीक्षण किया गया। मौके पर पांच हरे कंजी और एक हरा प्रोसोपिस जुलीफ्लोरा (विलायती बबूल) का पेड़ उखाड़कर उनकी लकड़ी हटाने और मिट्टी डालकर भूमि को समतल करने के प्रमाण मिले। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में आगरा निवासी राजेंद्र और मथुरा जिले के राया क्षेत्र निवासी नीरज पर यह कार्य कराने का आरोप लगाया गया है।शिकायत में यह भी बताया गया है कि संबंधित क्षेत्र ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) के अंतर्गत आता है। टीटीजेड में बिना अनुमति पेड़ों की कटाई उच्चतम न्यायालय के आदेशों का सीधा उल्लंघन है। वन विभाग की शिकायत के आधार पर, सादाबाद कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस और वन विभाग इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दूधिए से तमंचे के बल पर लूट,
July 30, 2026
हाथरस जंक्शन में घर की सेफ का
July 30, 2026
महिला से मारपीट व धमकी का आरोप,
July 30, 2026
उधारी के विवाद में युवक पर हमला,
July 30, 2026
महिला समेत कई लोगों पर मारपीट और
July 30, 2026
अक्रूर कॉलोनी में मारपीट, पिता समेत तीन
July 30, 2026
गाली-गलौज का विरोध बना विवाद की वजह,
July 30, 2026
Weather
Hathras
10:31 pm,
Jul 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





