Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 20 मई | क्षेत्र में पंत चौराहा के समीप स्थित बंद पड़े चौधरी पेट्रोल पंप पर निर्मित दीवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की जमीन पर अवैध निर्माण बताते हुए प्रशासन ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी संजय कुमार और कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा मौके पर मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार एसडीएम संजय कुमार, कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा, भारी पुलिस बल तथा राजस्व विभाग की टीम के साथ चौधरी पेट्रोल पंप पहुंचे। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप परिसर में बनाई गई दीवार विभाग की भूमि पर निर्मित की गई है। उनके अनुसार संबंधित स्थान पर लगभग तीन मीटर क्षेत्र पीडब्ल्यूडी की भूमि के अंतर्गत आता है। अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी मशीन से दीवार को कुछ ही मिनटों में ढहा दिया गया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान पंत चौराहा पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और पूरी कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर भीड़ लग गई। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page