Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 20 मई | क्षेत्र में आज ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट तथा उत्तर प्रदेश दवा एसोसिएशन के आह्वान पर स्थानीय दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन दवा बिक्री कारोबार के विरोध में अपनी-अपनी मेडिकल स्टोर की दुकानें दोपहर तीन बजे तक बंद रखकर प्रदर्शन किया। दवा विक्रेताओं का कहना था कि ऑनलाइन दवा कारोबार के तेजी से बढ़ने के कारण पारंपरिक मेडिकल स्टोरों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि छोटे और मध्यम स्तर के दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा हो सके। दुकानें बंद रहने के कारण कई मरीजों और आम नागरिकों को आवश्यक दवाएं प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग मेडिकल स्टोरों के बंद होने से दवाओं के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। विरोध प्रदर्शन में स्थानीय स्तर पर संचालित अनेक मेडिकल स्टोरों के स्वामी शामिल रहे। इनमें शिव मेडिकल स्टोर, दीप मेडिकल स्टोर, तरुण मेडिकल स्टोर, सहाय मेडिकल स्टोर और न्यू चौहान मेडिकल स्टोर सहित नगर के लगभग सभी दवा विक्रेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। दवा व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है। प्रदर्शन के दौरान दवा विक्रेताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपने व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page