Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 मई। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र अंतर्गत ढकपुरा गांव में 18 मई को हुई सनसनीखेज वारदात में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ढकपुरा निवासी 30 वर्षीय सोनू पुत्र रामवीर अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और सोनू के गले में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में सोनू ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और संभावित आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हत्याकांड के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page