सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 अगस्त। विद्युत उपखंड चतुर्थ के कस्बा हसायन के विद्युत उपकेन्द्र व महौं विद्युत उपकेन्द्र तैतीस/ग्यारह के.वी. के लिए नगला रति स्थित एक सौ बत्तीस के.वी.विद्युत उपकेन्द्र से आ रही जर्जर क्षतिग्रस्त हो चुकी तैतीस हजार के.वी. की विद्युत हाइटेंशन लाइन के विद्युत तार के क्षतिग्रस्त होकर टूट जाने के कारण विद्युत लाइन धान की फसल के खेत में गिरने से ब्रेक डाउन होने से कस्बा के विद्युत उपकेन्द्र व महौ विद्युत उपकेन्द्र की आपूर्ति शनिवार सुबह सात बजकर तेरह मिनट पर ही ठप्प हो गई।विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजकर तेरह मिनट से लेकर शनिवार की दोपहर चार बजे तक करीब दस घंटे बाधित होने से कस्बा व देहात क्षेत्र के दोनो उपकेन्द्र के विद्युत फीडरों के नब्बें गांवों के उपभोक्ताओ व किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पडा।विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाने के बाद से ही श्रावण मास के उमस भरी गर्मी के वातावरण में लोग परेशान दिखाई दिए।विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाने के कारण घरों में लगे विद्युत उपकरण इनर्वटर भी शोपीस साबित हो गए।शनिवार एक अगस्त की सुबह सात बजकर तेरह मिनट पर अचानक नगला रति विद्युत उपकेन्द्र से हसायन के लिए आ रही तेतीस हजार के.वी.की विद्युत हाइटेंशन लाइन के तार क्षतिग्रस्त होकर खेत में गिर जाने के दौरान विद्युत उपकेन्द्र पर स्थापित बी.सी.वी.मशीन ट्रिप हो गई।बी.सी.वी.मशीन के ट्रिप हो जाने के बाद नगला रति विद्युत उपकेन्द्र एक सौ बत्तीस के.वी.विद्युत उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति के लिए लाइन लगाए जाने के लिए कई बार एसएसओ रिटायर्ड फौजी के द्वारा प्रयास किए जाने के बाद जब विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नही हो पाई।तो विद्युत उपकेन्द्र नगलारति से हसायन व महौं के विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी चतुर्थ के सहायक अभियंता शुभम सिंह को आपूर्ति नही लग पाने की जानकारी दी।एसडीओ शुभम सिंह के द्वारा विद्युत उपकेन्द्र हसायन के अवर अभियंता मोहम्मद इकरार से सम्पर्क dर विद्युत कर्मचारियों के माध्यम से हाइटेंशन लाइन की पैट्रोलिंग कराए जाने के दौरान विद्युत हाइटेंशन लाइन का तार धान की फसल के पानी भरे खेत में दिखाई दिए जाने के दौरान विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत हाइटेंशन लाइन के विद्युत तार को खेत से निकालने के बाद नई विद्युत लाइन के तार लगाकर शाम चार बजे आपूर्ति सुनिश्चत कराई।इस संबंध में एसडीओ शुभम सिंह व अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने बताया कि सुबह नगला शेखा के निकट हाइटेंशन तैतीस हजार का नगला रति से विद्युत तार टूट जाने के दौरान आपूर्ति बाधित हो गई थी।विद्युत लाइन की मरम्मत कार्य कराए जाने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सत्य प्रकाश पटेल ने संभाला हाथरस के
September 22, 2026
दरकौली में सजेगा गोल कबड्डी का महासंग्राम,
September 22, 2026
10 महीने का यादगार रहा जिलाधिकारी अतुल
September 22, 2026
कुत्ते के काटने के बाद युवक की
September 22, 2026
मुरसान से हाथरस जाते समय हादसा, कांस्टेबल
September 22, 2026
शराब की दुकान बंद करने को कहा
September 22, 2026
दहेज के लिए विवाहिता और बच्चों को
September 22, 2026
Weather
Hathras
12:19 pm,
Sep 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






