Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अगस्त। ब्रज प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक श्री रेवती मईया मेला इस वर्ष हरियाली तीज के अवसर पर 15 अगस्त 2026 से शुरू होगा और 23 अगस्त तक चलेगा। किला प्रांगण स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर पर आयोजित होने वाले इस मेले में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेला संचालक एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने बताया कि इस वर्ष श्री रेवती मईया मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी दीपक बूटिया को बनाया गया है। वहीं निर्देशक मंडल में ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन गौड़ एडवोकेट, डॉ. विकास शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रतिनिधि बंशी पंडित एवं लाफ्टर शो के संयोजक विकास भारद्वाज को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, मुख्य व्यवस्थापक धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट एवं कार्यक्रम संचालक डॉ. नीरज वार्ष्णेय बनाए गए हैं। आयोजकों की मौजूदगी में मेले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजकों की घोषणा की गई। अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने बताया कि मेले के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि किला प्रांगण श्री दाऊजी महाराज मंदिर पर आयोजित होने वाला श्री रेवती मईया मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि ब्रज की सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और सुहाग की मान्यताओं को भी जीवंत करता है।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को हरियाली तीज के अवसर पर शाम छह बजे देहरी पूजन एवं मेला उद्घाटन होगा, जिसके संयोजक भाजपा जिला प्रतिनिधि बंशी पंडित होंगे। शाम सात बजे मंजू शर्मा बीएम जागरण पार्टी के संयोजन में भक्ति संगीत सम्मेलन आयोजित होगा, जबकि फूल बंगला की जिम्मेदारी आशीष पंडित को दी गई है। 16 अगस्त को शाम सात बजे ‘सपनों की उड़ान’ नाम से नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसके संयोजक नवीन कुशवाह, सहसंयोजक आशू आंधीवाल एवं निर्देशक डॉ. नीरज वार्ष्णेय होंगे। 17 अगस्त को नाग पंचमी के अवसर पर सुबह सात बजे महाभिषेक और रात आठ बजे आशुकवि अनिल बौहरे के संयोजन में कवि सम्मेलन होगा। 18 अगस्त को शाम सात बजे आर एंड बी डांस क्लासेज के संयोजन में सांस्कृतिक संध्या, 19 अगस्त को शाम सात बजे प्रमोद दहलवी के संयोजन में खाटू श्याम संध्या और 20 अगस्त को शाम सात बजे ताराचंद माहेश्वरी के संयोजन में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इसी क्रम में 21 अगस्त को शाम सात बजे बीके भावना बहन के संयोजन में धर्म सम्मेलन, 22 अगस्त को रात आठ बजे मनोज विजेंद्र शर्मा के संयोजन में रसिया कार्यक्रम तथा 23 अगस्त को शाम सात बजे ऋषि वार्ष्णेय एवं अनिल वार्ष्णेय मशीन वाले, भारत विकास परिषद के संयोजन में समापन एवं सम्मान समारोह और प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस मौके पर मंदिर सेवायत पंडित मधुसूदन वेदांत चतुर्वेदी, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, राम गुप्ता प्रेस वाले, अशोक कुनाल गुड़ वाले, मुकेश जेवरी, कैलाश चंद्र एडवोकेट, सुरेश चंद्र अग्रवाल (फेम), दीपांशु बूटिया, डॉली पहलवान, मोहित वार्ष्णेय मेला मीडिया, प्रशांत बग्गा, सचिन अग्रवाल साड़ी वाले, अरविंद अग्रवाल बबलू खादी वाले सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page