QR कोड के नाम पर सीएससी संचालक से 10 हजार की ठगी, वारदात CCTV में कैद, साइबर टीम जांच में जुटी
हाथरस 29 जून। शहर में साइबर ठगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार देर शाम एक शातिर युवक ने क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए भुगतान कराने के बहाने एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक से 10 हजार रुपये की ठगी कर ली और मौके से स्कूटी पर
चलती कार में दिखी नागिन तो चालक ने लगाई छलांग, हाईवे किनारे गड्ढे में जा गिरी कार, इलाके में बना चर्चा का विषय
हाथरस 29 जून । मथुरा-बरेली बाईपास पर रविवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार कार चला रहे चालक ने अचानक चलती कार से छलांग लगा दी, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच
हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दोषियों को सजा
हाथरस 29 जून। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना सादाबाद में वर्ष 2015 में दर्ज हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के मामले में माननीय न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार,
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को गति देने के निर्देश, डीएम अतुल वत्स ने बस संचालन जल्द शुरू कराने पर दिया जोर
हाथरस 29 जून। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुगम परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बस स्वामियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी
प्रदेश मंत्री बनने के बाद कल मंगलवार को पहली बार हाथरस आएंगे यतेन्द्र शर्मा, भव्य स्वागत की तैयारियों के बीच सादगी की अपील बनी चर्चा का विषय
हाथरस 29 जून । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री बनने के बाद यतेन्द्र शर्मा कल मंगलवार को पहली बार अपने गृह जनपद हाथरस पहुंचेंगे। सुबह करीब 10 बजे वह सासनी स्थित अपने पैतृक आवास पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में भारी उत्साह का
मुरसान : बकाया रुपये मांगने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला, आरा मशीन संचालक समेत पांच पर आरोप
हाथरस (मुरसान) 29 जून। कस्बा में बकाया रुपये मांगने गए एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरा मशीन संचालक और उसके चार साथियों पर मारपीट, जानलेवा हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस
युवा ब्राह्मण महासभा की समर पूल पार्टी में दिखा उत्साह, परिवारों ने किया मनोरंजन और आपसी मेलजोल का आनंद
हाथरस 29 जून। युवा ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भीषण गर्मी से राहत दिलाने तथा समाज के लोगों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से रुहेरी स्थित पूर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष लब्बू पंडित के फार्म हाउस पर भव्य समर पूल पार्टी एवं पारिवारिक मिलन
विश्व शांति और आपसी सौहार्द की कामना के साथ श्री दाऊजी महाराज किला में हुआ भव्य विष्णु यज्ञ
हाथरस 29 जून। जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा एवं शुभ संवत 2083 के अवसर पर सोमवार को श्री दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा रजिस्टर्ड के शिविर में विश्व शांति, मानव कल्याण एवं आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण की कामना के साथ भव्य विष्णु यज्ञ का आयोजन किया
हाथरस में सहकारिता सप्ताह-2026 का शुभारंभ, अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली सेवा, पारदर्शिता और किसान हितों की शपथ
हाथरस 29 जून। सहकारिता सप्ताह-2026 का शुभारंभ सोमवार को उत्साहपूर्वक किया गया। सप्ताह के प्रथम दिवस सहकारिता विभाग के जनपदीय कार्यालय एवं जनपद की समस्त सहकारी समितियों पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समिति पदाधिकारियों ने सहकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए किसानों के
मुरसान : सब्जी मंडी में कार-बाइक की टक्कर के बाद बवाल, विवाद ने लिया मारपीट का रूप, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया
हाथरस (मुरसान) 29 जून। सब्जी मंडी में रविवार शाम कार और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना से मंडी क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों








