सादाबाद 02 अगस्त। आज दोपहर सड़क हादसे में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक सीएचओ, उनके पति और दो वर्षीय मासूम बेटी घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मिरगामई निवासी 32 वर्षीय मनोज कुमार अपनी पत्नी रूबी कुमारी जो सासनी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सीएचओ हैं और दो वर्षीय बेटी यशिका के साथ दाऊजी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे सादाबाद में छाबी मियां गेस्ट हाउस के निकट सामने से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद भेजा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान मनोज कुमार और मासूम यशिका की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रूबी कुमारी का भी वहीं उपचार किया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश जारी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सत्य प्रकाश पटेल ने संभाला हाथरस के
September 22, 2026
दरकौली में सजेगा गोल कबड्डी का महासंग्राम,
September 22, 2026
10 महीने का यादगार रहा जिलाधिकारी अतुल
September 22, 2026
कुत्ते के काटने के बाद युवक की
September 22, 2026
मुरसान से हाथरस जाते समय हादसा, कांस्टेबल
September 22, 2026
शराब की दुकान बंद करने को कहा
September 22, 2026
दहेज के लिए विवाहिता और बच्चों को
September 22, 2026
Weather
Hathras
1:50 pm,
Sep 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






