Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अगस्त। मेला श्री रेवती मइया के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर हरियाली दूज के अवसर पर श्री गणेश पूजन एवं ध्वजा पूजन का आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजन के बाद ध्वजा को किले के शिखर पर स्थापित किया गया। पूजन मंदिर के सेवायत पंडित मधुसूदन वेदांत चतुर्वेदी ने कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर रेवती मइया मेले के सफल आयोजन की कामना की। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट, बांके बिहारी अपना वाले, मदन मोहन गौड़ एडवोकेट, विकास शर्मा, दीपक बूटिया, विकास भारद्वाज, मनीष कौशिक एडवोकेट, अनिल कश्यप, राम गुप्ता प्रेस वाले, कैलाश चंद्र एडवोकेट, प्रमोद दहलवी, मंजू शर्मा, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, आशू आंधीवाल, राजेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page