Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 05 अक्टूबर। थाना मुरसान क्षेत्र के एक गांव में झगड़े और छेड़खानी के मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पहला पक्ष एक अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज करा चुका है। अब दूसरे पक्ष की ओर से रविवार को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 30 सितंबर की शाम करीब 7:15 बजे की बताई गई है। युवक ने बताया कि घटना के समय उसकी पत्नी घर पर घरेलू कार्य कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के बन्टू उर्फ प्रवेश, डब्बू उर्फ रवि पुत्रगण महावीर उर्फ पप्पू और आदिल पुत्र गुड्डू घर में घुस आए। आरोप है कि पत्नी को अकेला देखकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान बेबी पत्नी डब्बू उर्फ रवि, मेजवी पत्नी बन्टू उर्फ प्रवेश और नहनी पत्नी महावीर उर्फ पप्पू भी मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि सभी ने एकराय होकर महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देखकर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page