Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 सितम्बर। सेठ फूल चंद बागला पीजी कॉलेज में सत्र 2026-27 की सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत बुधवार, 23 सितंबर 2026 को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें महाविद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रोफेसर कृष्णानंद त्रिपाठी, सांस्कृतिक गतिविधि समिति की संयोजक डॉ. दीपा ग्रोवर तथा प्रोफेसर सुनंदा महाजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रभारी डॉ. प्रीति वर्मा (वाणिज्य), डॉ. किरण चौधरी और डॉ. कमलेश कुशवाहा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जबकि डॉ. प्रेम किशोर ने विशेष सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में प्रोफेसर संदीप बंसल, डॉ. सितारी राम, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. निखिल मिश्रा, डॉ. ब्रजेश सिंह कुशवाहा एवं डॉ. विशाल कुमार उपस्थित रहे। निर्णायकों ने प्रतियोगिता की प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक गतिविधि समिति की संयोजक डॉ. दीपा ग्रोवर ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, निर्णायक मंडल एवं आयोजन से जुड़े शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान और बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page