Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 सितम्बर। श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के निर्देशन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा ने स्वागत वक्तव्य में कहा कि विकास की शुरुआत गांव से होकर राज्य और राष्ट्र तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब गांव और प्रदेश विकसित होंगे, तभी देश के विकास का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा उपाध्याय ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने तथा समाज और देश के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने जीवन के राजनीतिक एवं पारिवारिक अनुभवों का उल्लेख करते हुए छात्राओं से निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अंग्रेजी वर्ग में निहारिका ने प्रथम, वैष्णवी निमेश ने द्वितीय तथा रागिनी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हिंदी वर्ग में दिशा शर्मा प्रथम, शीतल कौशिक द्वितीय तथा प्राची शर्मा और मोनिक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अनामिका सिंह और कु. नेहा यादव मौजूद रहीं। कार्यक्रम में प्रो. संगीता अरोरा, प्रो. रंजना सिंह, डॉ. बरखा भारद्वाज, डॉ. ललतेश तिवारी और डॉ. रंजना का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका सरोज ने किया। इस अवसर पर महा वब विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी नेहा यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page