ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
हाथरस 28 जुलाई। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहा-जलेसर मार्ग पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने
विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय से लगाई गुहार, अधिकारियों से की 10 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग
हाथरस 28 जुलाई। आगरा रोड स्थित बामौली हाउस पर दर्जनों गांवों के किसानों ने लगातार हो रही विद्युत कटौती की समस्या को लेकर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। किसानों ने बताया कि वर्तमान समय में धान की फसल की सिंचाई के लिए पानी की अत्यंत
जेईई एडवांस्ड में एसआरबी पब्लिक स्कूल के अर्चित सिंह की शानदार सफलता, आईआईटी गुवाहाटी में मिला प्रवेश
हाथरस, 28 जुलाई। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्र अर्चित सिंह ने जेईई एडवांस्ड में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के प्रतिष्ठित आईआईटी गुवाहाटी में बीटेक केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय के लिए
दिव्यांग छात्र छात्राओ का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिव्यांगता मापन कार्य कर प्रमाण पत्र के लिए किया चिन्हांकन, पंजीकृत बाइस छात्र छात्राओ में बीस छात्र छात्राओ का चयन,दो छात्रों का मापन किए बिना ही दी खानपान की सलाह
सिकन्दराराऊ (हसायन) 28 जुलाई। ब्लॉक संसाधन केंद्र एवं खंड शिक्षाधिकारी के कार्यालय के सभागार परिसर में आज अठ्ठाइस जुलाई को बेसिक शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के आदेश पर परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र छात्राओ के दिव्यांगता मापन शिविर का आयोजन किया गया।दिव्यांगता मापन शिविर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा
झमाझम बरसात से वातावरण हुआ सुहाना,उमस और गर्मी से मिली राहत
सिकन्दराराऊ (हसायन) 28 जुलाई। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में पिछले कई दिन से धीरे धीरे रिमझिम बरसात के साथ बरसात बंद हो जाने के बाद लगातार पड रही भीषण उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार की रातभर रिमझिम बूंदा-बांदी बरसात होने के दौरान अचानक मौसम परिवर्तन होने
सावन कृपाल रूहानी मिशन के आध्यात्मिक सत्संग महोत्सव में उमड़ी संगत, गुरु महिमा पर दिया संदेश
हाथरस 28 जुलाई। सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में हुजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल आध्यात्मिक सत्संग महोत्सव के चौथे दिन कृपाल आश्रम, गौशाला मार्ग में प्रातः एवं सायंकालीन पालियों में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग कार्यक्रम में
ओसवाल चौक धर्म भवन में गुरु पूर्णिमा की तैयारियां पूरी, धर्माचार्य पं सुरेश चंद्र मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे शिष्य
हाथरस 28 जुलाई। मालिन गली ओसवाल चौक स्थित धर्म भवन पर बुधवार, 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर के प्रख्यात विद्वान एवं धर्माचार्य पं. सुरेश चंद्र मिश्र के आवास पर उनके शिष्य-शिष्याओं द्वारा गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया
सासनी : विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के साप्ताहिक मिलन में विद्याभूषण गर्ग का अभिनंदन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान
सासनी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल (खंड सासनी) के तत्वावधान में बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम श्री पंचमुखी हनुमान जी मंदिर, गोहाना के नगला ताल में भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान हाल
गुरु कृपामृत महोत्सव में श्रद्धालुओं ने लिया सत्संग का लाभ, गुरु-शिष्य परंपरा की बताई महिमा, गुरु भक्ति और हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण
हाथरस 28 जुलाई। गुरु कृपामृत महोत्सव के पावन अवसर पर चामड़ गेट,नई धर्मशाला में परम पूज्य विष्णुस्वामी सम्प्रदायमतानुवर्ती आचार्य श्री वल्लभ जी महाराज के श्रीमुख से दिव्य आध्यात्मिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों, संतप्रेमी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर
नहर पुल पर हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग, भाजपा कार्यकर्ता ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र
हाथरस 28 जुलाई। वार्ड संख्या-11 स्थित हाथरस-अलीगढ़ रोड के नहर पुल पर हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के संघ कार्यकर्ता श्याम रावत ने नगर पालिका परिषद हाथरस के अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि नहर पुल पर रात्रि के









