Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अक्टूबर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनसामान्य की शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए जनता दर्शन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। इसके तहत सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए गए हैं। जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायतों की जिलाधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता की मौजूदगी में संबंधित अधिकारी से प्रकरण की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। कई मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य आमजन को त्वरित एवं सुगम समाधान उपलब्ध कराना तथा शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page