Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अक्टूबर। उप जिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ ने बताया कि मत्स्य पालन के लिए तालाबों को दस वर्षीय पट्टे पर उठाए जाने हेतु पट्टा शिविर का आयोजन तहसील सभागार, सिकन्द्राराऊ में 13 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता नियमावली-2016 के प्रावधानों के अनुसार 0.2 हेक्टेयर से 2 हेक्टेयर तक के तालाबों के लिए 2,000 रुपये प्रति एकड़ लगान तथा 2 हेक्टेयर से बड़े तालाबों के लिए 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर के आधार पर पट्टा आवंटन किया जाएगा। पट्टा आवंटन में सर्वप्रथम मछुआ समुदाय के पात्र व्यक्तियों को वरीयता दी जाएगी। शिविर में अगराना जरारा, नगला बरी पट्टी देवरी, अरनिया तलेसरा, सिधौली, आरिफपुर भोगपुर, गडौला, सुजावलपुर हैवतपुर, गिनौली किश्नपुर, भरतपुर, मऊ चिरायल, धुबई, बरई शाहपुर, गन्थरी शाहपुर, खिजरपुर, नगला चीकना, छौकरा, गोपालपुर, जिरौली कला, लिहा अलमपुर, नारई बरतर खास, महेवा, मंडनपुर पोरा, रतनपुर हुसैनपुर, भैकुरी, पचौ, पिपलगवा, नौरथा इसेपुर डण्डेसरी, बाड़ी एवं भिसी मिर्जापुर सहित अन्य ग्रामों के अवशेष तालाबों का दस वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा आवंटित किया जाएगा। इच्छुक पात्र व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर तहसील सभागार सिकन्द्राराऊ में आयोजित पट्टा शिविर में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page