Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
बारिश भी नहीं रोक पाई सखियों का उत्साह, धूमधाम से मनाया नंदोत्सव, झमाझम बारिश के बीच श्रीराम दरबार मंदिर पहुंचीं जायंट्स ग्रुप हाथरस गूंज की सखियां, भजन-कीर्तन पर जमकर झूमीं
हाथरस 08 सितम्बर। पूरे दिन झमाझम बारिश और शहर में जगह-जगह जलभराव के बावजूद जायंट्स ग्रुप हाथरस गूंज की सखियों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश के बीच महिलाएं श्रीराम दरबार मंदिर परिसर पहुंचीं और श्रद्धा एवं उल्लास के साथ नंदोत्सव मनाया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की
ऐतिहासिक निर्णय: 115 वर्षों बाद दाऊजी मेले में गूंजेगा राजा दयाराम और राजा महेंद्र प्रताप सिंह का गौरवगान, 21 सितंबर को मेला पंडाल में होगा विशेष सरकारी आयोजन, नई पीढ़ी को कराया जाएगा हाथरस के गौरवशाली इतिहास से परिचित
हाथरस 08 सितम्बर। हाथरस के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को सम्मान देने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज के अंतर्गत आगामी 21 सितंबर 2026 को जाट शिरोमणि वीर राजा दयाराम और उनके सुपुत्र महान स्वतंत्रता सेनानी राजा
कन्हैया जी मंदिर कवि सम्मेलन में हुई रस वर्षा, कवियों की रचनाओं ने बांधा समां
हाथरस 08 सितम्बर। रुई की मंडी स्थित कन्हैया जी मंदिर परिसर में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से काव्य रस की ऐसी वर्षा की कि देर तक श्रोता तालियां बजाने और ठहाके लगाने को मजबूर रहे। दाऊजी मेला के 10 कार्यक्रमों के संयोजकों
मौत के बाद भी नहीं मिल रही सम्मानजनक विदाई, बारिश में तिरपाल बना सहारा, तिरपाल पकड़कर खड़े रहे परिजन, बारिश के बीच दी गई अंतिम विदाई
हाथरस 07 सितम्बर। बरसात के मौसम में आज भी अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को खुले आसमान के नीचे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहीं चिता को बारिश से बचाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को तिरपाल पकड़कर खड़ा होना पड़ता है तो कहीं जलभराव और कीचड़ के बीच
आठ लाख का दहेज देने के बाद भी दो लाख की मांग, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
हाथरस 07 सितम्बर। महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के बमनहार निवासी मिथलेश ने अपने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई
शादी में 10 लाख खर्च के बाद भी दहेज की मांग, विवाहिता के उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज
हाथरस 07 सितम्बर। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न किए जाने का मामला महिला थाने पहुंचा है। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी अनार सिंह ने अपनी बेटी किरन के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस
बेटे-बहू पर माता-पिता से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हाथरस 07 सितम्बर। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव चिंतापुर बदन में बेटे और बहू द्वारा अपने ही माता-पिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता पप्पू सिंह ने पांच सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर बेटे और बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस





