Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 जुलाई। विकासखंड क्षेत्र के स्थानीय कस्बा व देहात क्षेत्र के ग्रामीण अचंल में आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि के पन्द्रह जुलाई से प्रारंभ होते ही गुप्त नवरात्रि के नवदिवसीय पर्व के प्रारंभ होने से श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।पन्द्रह जुलाई को आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दिन गुरूवार को महिला श्रद्धालुओ के द्वारा माता पथवारी के मंदिर पर विधि विधान के साथ जल व दुग्ध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की।प्रथम नवरात्रि के दिन भक्तों ने वैदिक सनातन धर्म की पौराणिक प्राचीन परंपरा की मान्यता के अनुसार पुजा अर्चना कर महामाई के प्रथम स्वरूप महामाई मॉ देवी काली के स्वरूप की पूजा अर्चना कर धूप दीप नवैद्य अर्पित कर स्तुति का आहवान किया।महामाई के भक्त श्रद्धालुओं ने महामाककी स्तुति कर आरती की।गुप्त नवरात्रि के दस दिनों में महामाई के भक्त श्रद्धालु गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य में श्रद्धालु भक्त समुदाय के द्वारा गुप्त नवरात्रि की दस महाविद्याओ के स्वरूप महामाई माॅं देवी काली,महामाई मॉं तारा देवी,महामाई मॉ त्रिपुर सुंदरी,महामाई मॉं भुवनेश्वरी, महामाई माता छिन्नमस्ता,महामाई त्रिपुर भैरवी,महामाई माँ धूमावती, महामाई माता बगलामुखी,महामाई मातंगी,महामाई कमला देवी की पूजा की जाएगी।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page