Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जून । विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय स्थापित स्थायी लोक अदालत में दो सदस्यों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र 30 जून को सायं 5:00 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कार्यालय में जमा कर सकते हैं। प्राधिकरण ने बताया कि चयन प्रक्रिया, पात्रता एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए अभ्यर्थी माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद तथा जनपद न्यायालय, आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page