अलीगढ़ 04 नवंबर। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान देने और उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से मंगलायतन विश्वविद्यालय में दो दिवसीय इंडस्ट्रियल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला के पहले दिन विभिन्न सत्रों में कॉर्पोरेट और तकनीकी क्षेत्र के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। ऐपवॉर्स टेक्नोलॉजीज एवं तान्विका सॉफ्टवेयर के संस्थापक और सीईओ सोनू प्रकाश ने उद्योग जगत की अपेक्षाओं, करियर की संभावनाओं और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ निरंतर सीखते रहने और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया। एआई एवं डेटा साइंस विशेषज्ञ प्रियांशु पाल ने पाइथन प्रोग्रामिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोगों पर तकनीकी सत्र दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि इन तकनीकों का वास्तविक कार्यक्षेत्र में किस प्रकार उपयोग किया जा रहा है। द्वितीय सत्र में राहुल शर्मा ने नवीनतम तकनीकी प्रवृत्तियों और व्यावहारिक कौशल विकसित करने से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यशाला के दूसरे दिन प्लेसमेंट अधिकारी डा. विपिन कुमार ने इंडस्ट्री रेडीनेस विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योगों में काम करने के लिए आवश्यक कौशल, तैयारी और पेशेवर व्यवहार के बारे में जानकारी दी। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डा. लव मित्तल ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों के लिए जरूरी है कि वे सीखी गई तकनीकों का व्यावहारिक उपयोग समझें और उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप स्वयं को तैयार करें। संचालन मानसी त्रिपाठी ने किया।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : जुआ खेलते तीन आरोपियों को
November 4, 2026
हसायन : महिला ने अपने ससुरालीओ पर
November 4, 2026
हसायन : पडोस में हो रहे झगड़े
November 4, 2026
हसायन : पैट्रोल डीजल की किल्लत से
November 4, 2026
हसायन : अनुरक्षण कार्य के दौरान हुई
November 4, 2026
सिकंदराराऊ : 151 फीट ऊंचे ध्वजदंड पर
November 4, 2026
सिकन्दराराऊ : मोबाइल की दुकान में आग
November 4, 2026
Weather
Hathras
8:59 pm,
Nov 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







