Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş

अलीगढ़ 04 नवंबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर (यूआईआईसी) द्वारा उत्तर प्रदेश एमएसएमई के उद्यमी लॉन्च पैड पहल के तहत हाउ टू स्टार्ट एन एग्री एंड एग्री फूड बिजनेस विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कुमार मौसम ने कृषि व खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता के उभरते अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा, ओडीओपी, एमवाईएसवाई और वीएसएसवाई जैसी सरकारी योजनाओं और उनकी आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता प्रदीप द्विवेदी ने एग्री और एग्री-फूड बिजनेस शुरू करने के व्यावहारिक पहलुओं को समझाया। उन्होंने एमएसएमई योजनाओं, शुरुआती निवेश, कच्चे माल, मशीनरी और बिजनेस फंडामेंटल्स की जानकारी दी। उन्होंने एग्रो सर्विस सेंटर, दलिया प्रोसेसिंग, फल-सब्जी डिहाइड्रेशन और आंवला प्रोसेसिंग यूनिट जैसे नए स्टार्टअप अवसरों पर विस्तृत मार्गदर्शन किया। वेबिनार का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ। संयोजन यूआईआईसी के सहायक कुलसचिव डा. ओसामा एजाज ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page