Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

अलीगढ़ 02 नवंबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के दृश्य एवं कला विभाग में दीपावली से पूर्व दो दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उल्लास और उत्साह के साथ किया गया। परिसर रंग-बिरंगी रोशनी, दीपों की लौ और विद्यार्थियों की रचनात्मकता से जगमगा उठा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और सृजनशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वनिर्मित दीपक, झालर, पेंटिंग, मूर्तियां और सजावटी वस्तुओं की आकर्षक स्टॉलें सजाईं। वहीं, खानपान की स्टॉलों पर विद्यार्थियों द्वारा परोसे गए व्यंजनों की खुशबू और स्वाद ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दीपों की झिलमिलाहट, संगीत की मधुर लय और विद्यार्थियों के चेहरे पर चमकती मुस्कान ने संदेश दिया कि जहां सृजन है, वहीं प्रकाश है, और दीपावली का असली उत्सव है। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. पीके दशोरा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. अनुराग शाक्य ने मां सरस्वती व भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र सुजीत ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी और श्री गणेश वंदना पर तालियों की गूंज से पूरा सभागार गूंज उठा। वहीं छात्र सुंदर की सुरीली गीत प्रस्तुति ने समां बांध दिया। वंशिका एवं तृप्ति के भाव नृत्य की प्रस्तुति दी। अतिथियों के साथ ही शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की कलात्मकता की सराहना की। विभागाध्यक्ष प्रो. देवाशीष चक्रवर्ती ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. दिनेश पांडेय, प्रो. पूनम रानी, डा. प्रेमलता, अजय राठौर, विलास पालके, डा. मंजू, उदय कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page