Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

अलीगढ़ 02 नवंबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने तकनीकी नवाचार के माध्यम से सामाजिक समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशंस विभाग में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र हर्ष सक्सेना, प्रियांशु शर्मा और यश वार्ष्णेय के दो नवाचारी प्रोजेक्ट निर्मय और अटेंडोशील्ड का पेटेंट प्रकाशित हुआ है। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। निर्मय प्रोजेक्ट का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग आधारित तकनीक के माध्यम से निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है। इसके तहत स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग समाधान के जरिए संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की शुरुआती पहचान, लगातार स्वास्थ्य आकलन और प्रारंभिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई है। वहीं, अटेंडोशील्ड वाई-फाई आधारित स्मार्ट अटेंडेंस और अकादमिक प्रबंधन प्रणाली है। इसका उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में उपस्थिति प्रक्रिया को स्वचालित करना, पारदर्शिता बढ़ाना, मानवीय त्रुटियों को कम करना और प्रशासनिक कार्यभार घटाना है। दोनों प्रोजेक्ट असिस्टेंट प्रोफेसर अर्शिल नूर के मार्गदर्शन में किए गए। इसमें एसोसिएट प्रोफेसर मनोज वार्ष्णेय और विभागाध्यक्ष डा. जावेद वसीम का भी मार्गदर्शन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page