Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस 02 नवंबर। बिसाना स्थित तारागढ़ वाली मैया मंदिर पर कान्हा शर्मा द्वारा फूल बंगला, छप्पन भोग, भजन संध्या एवं प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने मां भगवती की पूजा-अर्चना एवं आरती उतारकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक कान्हा शर्मा ने ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय का फूल-माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें मां तारागढ़ वाली मैया की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है। ऐसे आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने वाला बताया। कार्यक्रम में रघुवीर सिंह, मनोज शर्मा, हरिचन्द्र माहौर, नाहर सिंह, प्रदीप उपाध्याय, सुभाष शर्मा, तोफन बघेल, रतन चौधरी, राहुल चौधरी, बॉबी प्रधान, रवि, संजू सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page