Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस 02 नवंबर। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने हाल ही में आगरा स्थित टॉप्सी टर्वी टाउन का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर खूब आनंद उठाया। यह भ्रमण बच्चों के लिए उत्साह, उमंग और नए अनुभवों से भरपूर रहा। भ्रमण के दौरान बच्चों ने सॉफ्ट प्ले जोन और फन आर्केड जोन में विभिन्न खेल गतिविधियों का आनंद लिया। इसके अलावा कार रेसिंग, वीआर गेम्स, शूटिंग गेम्स और फुटबॉल जैसी गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ अपनी रुचियों को पहचानने और नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता सेठ ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बच्चे नए अनुभव प्राप्त करते हैं और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है। विद्यालय के सचिव श्री गौरांग सेकसरिया ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल और मनोरंजन भी आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन उन्हें आनंद के साथ सीखने और अपने व्यक्तित्व को विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस शैक्षिक भ्रमण का सफल संचालन नूतन शर्मा, रितु जैन, बबीता कौशिक एवं दीपक गुप्ता की देखरेख में किया गया। शिक्षकों ने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा। भ्रमण के बाद सभी विद्यार्थी खुशी और उत्साह के साथ विद्यालय लौटे। यह आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन, सीखने और नई यादें संजोने का यादगार अवसर साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page