सिकन्दराराऊ 01 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निबंधन विभाग के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं, कातिबों, स्टाम्प विक्रेताओं एवं टाइपिस्टों का संयुक्त आंदोलन आज 22वें दिन भी जारी रहा। उप-पंजीयक कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने की मांग दोहराई और कहा कि जब तक सरकार इस प्रस्ताव को वापस नहीं लेती, उनका शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता डी.के. चौहान ‘शोला’ एडवोकेट ने की, जबकि संचालन गौरी शंकर गुप्ता एडवोकेट ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाली और चम्मच बजाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा नगर में मार्च निकालकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। विरोध मार्च के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। आंदोलनकारियों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन कर निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लेने की कामना की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.के. चौहान ‘शोला’ एडवोकेट ने कहा कि यह संघर्ष केवल अधिवक्ताओं का नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों, सरकारी व्यवस्था की पारदर्शिता और रोजगार की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रस्तावित निजीकरण का निर्णय वापस लेने की मांग की। आंदोलन के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ही निजीकरण का प्रस्ताव वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं निर्णायक रूप दिया जाएगा। उनका कहना था कि यह आंदोलन जनता के हितों, रोजगार की सुरक्षा और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन में सचिव राजेश बघेल,युवराज सिंह चौहान,गौरी शंकर गुप्ता, महेंद्र सिंह यादव,जय प्रकाश गुप्ता, महेश चन्द्र अंजाना, जितेंद्र कुमार, हुकुम सिंह बघेल,रमेश शर्मा, के o एमo कुलश्रेष्ठ, ब्रजेश पाठक,अरविंद कुमार शर्मा,महेंद्र सिंह यादव, विपिन कुमार,रंजीत पौरुष, गिरीश यादव ,समीर यादव, विजय उपाध्याय, भगवान सिंह,रूपेंद्र कुमार बघेल,प्रियांशू दरगढ़, दीपेश पाठक, कोमल सिंह, श्यामरूप यादव, तौकीर खान, अजीत चौहान, आनन्द कुमार,देवेन्द्र कुमार संत, धनीराम कातिब, श्रीनिवास कातिब, राजकुमार सुशील कातिब, स्टाम्प विक्रेता एवं टाइपिस्ट मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
शनिवार (15/08/26) दर्शन श्री शनिदेव जी महाराज,
August 15, 2026
उत्तराखंड में हुए भूस्खलन की चपेट में
August 15, 2026
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पकड़कर
August 15, 2026
कांवड़ लेने जा रहे बाइक सवार युवक
August 15, 2026
व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों ने धूमधाम से मनाया
August 15, 2026
एचएमएआई यूनिट हाथरस ने हर्षोल्लास से मनाया
August 15, 2026
श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में धूमधाम से
August 15, 2026
Weather
Hathras
2:09 am,
Aug 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











