Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 मई । थाना हाथरस गेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना हाथरस गेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के मुकदमे से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजेश यादव पुत्र चोखेलाल निवासी माधव बिहार कॉलोनी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस है। अभियुक्त को रूहेरी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाथरस गेट में बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है। थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page