
हाथरस 28 मई । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री एवं हाथरस जिले के प्रभारी डीपी भारती उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डीपी भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 7 जून को एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। इस तिथि को वे भारत के सबसे अधिक समय तक लगातार बने रहने वाले प्रथम प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 वर्ष विकास के, विश्वास के और जनकल्याण के” संकल्प के साथ 7 जून से 21 जून 2026 तक विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम, जनस्वास्थ्य शिविर, प्रगतिपथ यात्रा, प्रबुद्ध वर्ग संपर्क अभियान, मीडिया संवाद तथा 21 जून को विश्व योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन अभियानों में जिला एवं मंडल स्तर की टोली सक्रिय सहभागिता निभाएगी। कार्यक्रम में सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश के 22 राज्यों में भाजपा या उसके सहयोगियों की सरकारें हैं। आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जुट जाना चाहिए। सदर विधायक एवं प्रदेश मंत्री अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केवल भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व के सबसे लोकप्रिय एवं विश्वसनीय नेता बन चुके हैं। उनके नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता स्वयं को जनता का सेवक मानकर समाज सेवा के भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल 12 वर्षों के उपलक्ष्य में हाथरस जिले में अभियान टोली द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिलाउपाध्यक्ष एवं अभियान के जिला संयोजक सुनील गौतम ने किया। इस अवसर पर डौली माहौर, हरीशंकर राणा, रूपेश उपाध्याय, ब्रजेश चैहान, राजेश सिंह गुडडृ, अविनाश तिवारी, प्रमोद सैंगर,संतराज सिंह, पवन रावत, प्रभात पचौरी, संध्या आर्य, राजेन्द्र चौधरी, विष्णु बघेल, पंकज गुप्ता, विशाल गुप्ता, राधेश्याम, अनुराग अग्निहोत्री, सुनीता वर्मा, रामवीर सिंह माहौर, हाफिज सब्बीर, विपुल लुहाडिया, मोहित बघेल, कुशलपाल सिंह पौरूष, महेन्द्र सिंह आचार्य, यशपाल सिंह चैहान, रामकुमार वर्मा, जयपाल सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह पुण्डीर, रामकुमार माहेश्वरी, विवेके गुप्ता, योगेश कुमार, स्मृति पाठक, आकाश सिंह, जितेन्द्र राजपूत, मुकुल गुप्ता, गजेन्द्र प्रताप सिंह, सचिन दीक्षित, सुनील कुमार, अंकुश गौड, लक्ष्मण सिंह, सूरज शाह, संदीप शाह व अरूण चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next News :-हाथरस जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण पर्यटन मंत्री ने किया
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101







