Hamara Hathras

Latest News

सासनी 19 अगस्त। सासनी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रघनियां में कक्षा छह के छात्र के साथ मारपीट और धक्का देकर गिराने का आरोप सामने आया है। घायल छात्र के माता-पिता ने आज को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित छात्र के पिता मुकेश कुमार और माता शबनम देवी ने आरोप लगाया कि उनका बेटा सचिन प्राथमिक विद्यालय रघनियां में कक्षा छह में पढ़ता है। परिजनों के अनुसार विद्यालय में बच्चों से झाड़ू लगाने को कहा गया था। सचिन द्वारा झाड़ू लगाने से मना करने पर एक अध्यापक ने उसे कथित रूप से धक्का दे दिया और उसके साथ मारपीट की। परिजनों का कहना है कि घटना में सचिन के सिर में गंभीर चोट आई और उसका सिर फट गया। घटना के बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और शिकायत लेकर सासनी थाने भी पहुंचे। हालांकि, उनका आरोप है कि अभी तक मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर न तो कोई अधिकारी उनके घर पहुंचा और न ही उनसे घटना के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय स्तर से भेजी गई जांच रिपोर्ट में बच्चे को चोट आपस में टकराने के कारण लगना बताया गया है। वहीं, विद्यालय के अध्यापकों की ओर से घटना को विद्यालय परिसर के बाहर का बताया जा रहा है। ऐसे में घटना को लेकर दोनों पक्षों के दावों में विरोधाभास सामने आ रहा है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page