Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। बागला इंटर कॉलेज की जीव विज्ञान प्रयोगशाला में आज छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बागला जिला चिकित्सालय में कार्यरत STI/RTI यौन जनित परामर्शदाता रजनी शर्मा ने विद्यार्थियों को एचआईवी, एड्स, सिफलिस एवं गोनोरिया जैसे यौन जनित संक्रमणों के कारण, बचाव एवं उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। रजनी शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि एचआईवी एक वायरस है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है। उन्होंने समझाया कि समय पर जांच एवं उपचार न मिलने पर एचआईवी संक्रमण गंभीर स्थिति में पहुंच सकता है और एड्स इसका उन्नत चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को संक्रमण से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की स्थिति में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य एवं यौन जनित संक्रमणों से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की। जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों में सही स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध कराना और एचआईवी-एड्स एवं अन्य यौन जनित संक्रमणों को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार शुक्ल, जीव विज्ञान प्रवक्ता चंद्रगुप्त मौर्य, रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ. मनोज शर्मा, अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. गोपाल चौधरी, सहायक अध्यापक सुरेंद्र कुमार एवं सहायक अध्यापक ज्ञानेंद्र सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page